विश्व जल दिवस पर सरकार से भीख मे मांगा पानी
कोटा । देई कस्बे की पेयजल समस्या से परेशान लोगो ने गुरूवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर अनूठे तरीके से समस्या समाधान के लिए सरकार से भीख के रूप मे पानी मांगकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर ज्ञापन सोंपा।
पेयजल समस्या को लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टीव संगठन के तत्वावधान मे स्थानीय निवासियो ने जलदाय विभाग,ग्राम पंचायत व उपतहसील कार्यालय मे पानी की भीख मांगी।
क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव के अध्यक्ष हनुमान गौड ने बताया कि ग्राम पंचायत मे पानी मांगने पर वहां पर उन्हे पानी नही मिला। उपतहसील कार्यालय मे भीख के दोरान अपनी समस्याओ व समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा। इसके बाद सभी जलदाय विभाग कार्यालय मे पहुंचे जहां पर कनिष्ठ अभियंता दिनेश गुर्जर से पानी की समस्या पर वार्ता कर भीख के रूप मे पानी मांगा।
इस दोरान वार्ड पंच गोपीलाल मीणा,कमलेश जांगिड,रामस्वरूप नामा,राजेश गोयल, संगठन के राजेन्द्र गौड,संजय दीवाना व देई नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजूलाल रैगर स्थानीय निवासियो मे मुकेश जैन, राधेश्याम शर्मा,सत्यनारायण शर्मा,महावीर साहू,सत्यनारायण नामा,विनोद जैन सहित कई लोग उपस्थित थे। लोगो का कहना है कि विश्व जल दिवस पर शांतिपूर्ण तरीके अपनाकर पानी मांगा है अगर सरकार इस पर भी नही चेतती है तो लोगो को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाना पडेगा।
उल्लेखनीय है कि कस्बे मे वर्तमान मे आठ से नो दिनो मे एकबार नाममात्र की जलापूर्ति व्यवस्था की जा रही है। जिसमे भी टेल के उपभोक्ताओ को पानी नही मिल पा रहा है। सरकार बनाये सीडब्लयूआर टेंक कस्बे की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सबसे जरूरी पाईबालापुरा बांध पर एक सीडब्ल्यूआर टेंक का निर्माण होना जरूरी है। टेंक के नही होने से नलकूपो से सात किलोमीटर तक पानी आने मे समस्या पेदा हो रही है। ऐसे मे टेंक का निर्माण होने से पानी एकत्रित होकर देई तक आसानी से पहुंचने पर पानी की समस्या का समाधान आसानी से होगा।
