जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में अजमेर जिला प्रदेश में अव्वल, चिकित्सा मंत्री ने कलेक्टर को किया सम्मानित - Kekri Insight

Header Ads

जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में अजमेर जिला प्रदेश में अव्वल, चिकित्सा मंत्री ने कलेक्टर को किया सम्मानित

अजमेर। जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में वर्ष 2017-18 के दौरान अजमेर जिले द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहने पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने जिला कलेक्टर को सम्मानित किया गया।
     
विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिले को सम्मानित किया गया। समारोह जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार जिला कलक्टर आरती डोगरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सोनी एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, (प.क.)  डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने प्राप्त किया। इस पुरस्कार में 15 लाख की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
   
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.सोनी ने बताया कि इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सराधना का राज्य में प्रथम स्थान पर चयन किया गया है। इसके अन्तर्गत पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिले की सराधना ग्राम पंचायत राज्य में द्वितीय स्थान पर रही। इसमें ग्राम पंचायत को पुरस्कार स्वरूप 3 लाख एवं सनोद ग्राम पंचायत राज्य में तृतीय स्थान पर रही इस ग्राम पंचायत को 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया।
   
टेली मेडिसिन कार्यक्रम में यज्ञ नारायण चिकित्सायल किशनगढ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश मित्तल को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.