समस्त पेंशनर्स को एक सप्ताह में हो बकाया पेंशन जारी : देवनानी - Kekri Insight

Header Ads

समस्त पेंशनर्स को एक सप्ताह में हो बकाया पेंशन जारी : देवनानी

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिले के समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर्ताओं की बकाया पेंशन एक सप्ताह में संबंधित के बैंक खाते में जमा की जाए।

देवनानी ने कहा कि भौतिक सत्यापन के अभाव में लाभार्थियों की रूकी हुई पेंशन एक सप्ताह में जारी की जाए। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय पार्षद व जमादार भौतिक सत्यापन का कार्य सम्पादित करेंगे। इसके लिए जमादारों को वार्ड में निवासरत लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवायी जाए। वे स्थानीय पार्षद के सहयोग से समस्त पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में भौतिक सत्यापन के अभाव में गत चार माह से रूकी हुई पेंशन का भौतिक सत्यापन होते ही तुरन्त जारी की जाए। उपखण्ड अधिकारी के द्वारा नए प्राप्त समस्त पेंशन आवेदनों की जांच उपरान्त स्वीकृति तुरन्त जारी की जाए। साथ ही स्वीकृत पेंशन को संबंधित के खाते में जमा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम की उपायुक्त सुश्री ज्योति ककवानी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.