राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एच.के.एच. स्कूल के 4 छात्र चयनित
अजमेर। अजमेर जिला रोलबॉल संघ व ऑल सेन्ट्स स्कूल के तत्वाधान में 13 से 15 जुलाई तक 7वीं सब-जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एच.के.एच. विद्यालय के रोलबॉल कोच चाँदमल नारावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऑल सेन्ट, प्रेसीडेेंसी स्कूल, मयूर स्कूल, एच.के.एच. पब्लिक स्कूल तथा विकास क्लब ने भाग लिया। जिसमें अण्डर - 14 बालक वर्ग में एच.के.एच. पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा चार विद्यार्थियों जिसमें दो छात्रों अनिल गोदारा, महेश गमनानी तथा दो छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। 7वीं कक्षा की छात्रा पूजा दासानी को इस प्रतियोगिता में बेस्ट रनरअप घोषित किया गया तथा विजेता टीम को पुरस्कारस्वरुप ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
विद्यालय प्रशासक अजय कुमार ठाकुर ने इस उपलब्धि पर विजेता टीम को बधाई देते हुए आगामी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।