तीन दिवसीय सत्संग समागम शुरू, स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का किया भव्य स्वागत
जोधपुर। स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट अजमेर, सुरत प्रमुख स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री महाराज के सान्निध्य में शहर के विभिन्न स्थानां पर तीन दिवसीय सत्संग समागम का आयोजन रविवार से शुरू किया गया। दोपहर को खेमे का कुअां दिगविजय नगर स्थित सतनाम साक्षी भवन में संतो का स्वागत किया गया। शाम 6 बजे चौ.हा.बोर्ड सेक्टर 16 स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में सत्संग का आयोजन व संत का 75वां जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर में 75 व्यंजनों का भोग चढ़ाकर 75 दीपो की महाआरती की गई तथा स्वामी ब्रह्मानंद के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम के में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। सोमवार दिनांक 23 जुलाई को सुबह लाडनू की हवेली स्थित संत अम्बूराम दरबार में सुबह 11 बजे प्रवचन होंगें। शाम को चौ.हा.बोर्ड स्थित सिन्धु महल में सतगुरू स्वामी टेऊंराम का छठी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।