फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन
अजमेर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार समस्त विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदान सुचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के तहत संबंधित निर्वाचक रजीस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि एक जनवरी 2018 के क्रम में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। इस पर दावे एवं आपत्तियां आगामी 21 अगस्त 2018 मंगलवार तक प्राप्त की जा सकेगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा/ स्थानीय निकाय एवं आवासीय वैलफेयर सोसायटी के साथ 11 एवं 18 अगस्त तक बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापित किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 12 एवं 19 अगस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 सितम्बर 2018 गुरूवार से पूर्व किया जाएगा। डाटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कंट्रोल टेबलस को अपडेट करने एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 26 सितम्बर 2018 बुधवार से पूर्व किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 27 सितम्बर 2018 गुरूवार को कर दिया जाएगा।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 31 जुलाई से 27 सितम्बर तक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 0145-2620219 है। नियंत्रण कक्ष की प्रभारी आदित्या तहसीलदार निर्वाचन रहेगी। नियंत्रण कक्ष में एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा। जिसमें प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं को दर्ज किया जाएगा।