प्रेम प्रकाश आश्रम में बहिराणा साहिब का आयोजन बुधवार को
संत ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा शाम 5.30 बजे पूज्य बहराणे साहिब की पावन ज्योत प्रज्जवलित करके पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन किया जायेगा। अशोक गाफिल द्वारा पूज्य बहराणे साहिब में भगवान झूलेलाल की महिमा के भजन, पंजड़े आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के में सत्संग के साथ आरती, पल्लव के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।
