राजस्थान बोर्ड ने किया REET 2018 (Level-2) परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 फरवरी को आयोजित की गई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 स्तर-द्वितीय का परीक्षा परिणाम बोर्ड ने आज शाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 34.63 रहा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
रीट की समन्वयक और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चैधरी ने बताया कि इस परीक्षा के लिये कुल 8 लाख 4126 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये थे, जिनमें से 7 लाख 31 हजार 323 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ठ हुए। इनमें से 2 लाख 53 हजार 239 परीक्षार्थी पात्र घोषित किये गये। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 34.63 रहा। परीक्षा में कुल 3 लाख 42 हजार 140 पुरूष परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें से 1 लाख 43 हजार 087 पात्र घोषित किये गये। इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 41.83 रहा। वहीं परीक्षा कुल महिला परीक्षार्थी 3,89,283 परीक्षा में प्रविष्ठ हुई और इनमें से 1 लाख 10 हजार 152 परीक्षा में उत्तीर्ण रहीं और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 28.30 रहा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 लेवल-2 से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया और उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पेपर आउट होने का दावा किया गया था। जस्टिस वीएस सराधना ने कमलेश मीणा की याचिका को खारिज कर दिया, जिन्होंने रीट परीक्षा के बीच पेपर लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर उसके वायरल होने का दावा किया था। इससे पूर्व कोर्ट ने पिछले दिनों सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि रीट परीक्षा के माध्यम से Level 2 पर तकरीबन 28 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में हाईकोर्ट का यह फैसला बेरोजगारों के लिए किसी बड़ी खुशी के रूप में बन कर आया है।