उज्जवला कनेक्शन मिलने पर खुशी से खिले चेहरे, मंत्री देवनानी ने दिलाया विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ
अजमेर। किसी को उज्जवला कनेक्शन मिलने की खुशी थी तो किसी को एक दिन में पेंशन स्वीकृत हो जाने की। किसी पालनहार योजना का लाभ मिला तो कुछ कामगारों को श्रमिक कार्ड स्वीकृत किए गए। यह नजारा था अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जनकल्याणकारी योजना लाभार्थी शिविरों का। आज वार्ड 8 एवं 45 में आयोजित शिविरों में सैकड़ों लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिविरों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्नपूर्णा दूध योजना, अन्नपूर्णा भंडार, राजश्री योजना, श्रमिक कार्ड , उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान तथा ऎसी ही अनेक योजनाएं हैं, जिनसे करोड़ों लोगों को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है। सरकार की पूरी कोशिश है कि कोई व्यक्ति पीड़ित एवं वंचित ना रहे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राजस्थान की आधा आबादी को पूरा हक दिलाया। भामाशाह योजना में घर की महिला को मुखिया मानते हुए लाभ दिया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की गई हैं। किसी तरह का भेदभाव किए बिना हमने सभी को साथ लेकर काम किया।
देवनानी ने दोनों वार्डों में शिविरों का अवलोकन कर हाथों-हाथ उज्जवला गैस कनेक्शन, पेंशन व पालनहार योजना का लाभ आदि स्वीकृत कराए। राहत पाकर लोगों को चेहरे खिल उठे। वार्ड संख्या 8 में आयोजित शिविर में श्री योगेश शर्मा, पार्षद राजू साहू, रमेश सोनी, हरीश ढल्लिीवाल, भोजराज जोशी, रमेश कौशल, बंटी साहू, देवेंद्र साहू, भंवर साहू, लतीफ चौहान, भंवर भाटी सहित सैकड़ों आमजन उपस्थित थे। इसी तरह वार्ड 45 में आयोजित शिविर में पार्षद जे.के. शर्मा, राजेश शर्मा, नारायण टंडन, रामदेव भडाणा, त्रिलोक कच्छावा, मोहन विजयवर्गीय, कृष्ण गोपाल, जैनुद्दीन, शमसुद्दीन, आदि कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।