विजयवर्गीय समाज का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, अन्नकूट का लगाया भोग
अजमेर। सकल विजयवर्गीय समाज, अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव गंज स्थित जनकपुरी में संपन्न हुआ । प्रवक्ता राजेन्द्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर पुष्कर मीरां मंदिर से पधारे ठाकुर जी का नयनाभिराम श्रंगार कर फूलो से सजे धजे आकर्षक मंडप में विराजमान कराए गए। महिला मंडल की प्रदेशध्यक्ष आभा गांधी के संयोजन में महिलाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही नृत्य कर प्रभु को रिझाया।
कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र बीजावत एवम संजय बीजावत ने बताया कि ठाकुरजी के अन्नकूट का भाग लगाकर आरती की गई , जिसमे समाज की महिला पुरुषों बच्चो ने काफी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर आर एस बीजावत, अतुल विजय, अनिल गांधी, प्रेमनारायण, रजनीकांत, हीरालाल, चंद्रप्रकाश गांधी, राजेन्द्र विजय, बनवारीलाल सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।