राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 131 प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ने अपने 131 उम्मीदवारों की पहली सुची जारी कर दी है, जिसमें 85 वर्तमान विधायक एवं मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वहीं 25 नए चेहरों को भाजपा की इस सूची में जगह दी गई है। इस सूची में 12 महिलाएं एवं 32 युवाओं को शामिल किया गया है। वहीं एससीएसटी एवं अन्य वर्गों के चेहरों को भ्ज्ञी भाजपा उम्मीदवारों की इस सूची में स्थान दिया गया है।
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, चंद्रशेखर, वी सतीश, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रकाश जावड़ेकर, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, राजेन्द्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया और अशोक परनामी समेत कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल सहमति बनी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। भाजपा आलाकमान द्वारा लिए गए फैसले के तहत आज जारी की गई पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची में 131 नामों का ऐलान किया गया है।