झूलेलाल मंदिर में खेला डांडिया, प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान
शाहपुरा (भीलवाड़ा)। स्थानीय श्री झूलेलाल मंदिर में चंद्रदर्शन के उपलक्ष में आयोजित मासिक डांडिया कार्यक्रम पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण पेसवानी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर युवाओं की टोलियों ने परम्परागत सिंधी गैर नृत्य (छैज) की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में झूलेलाल सेवा समिति की ओर से समाज की प्रतिभावान छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित लोग मुहिन्जो ज्योतिन वारो-लाल साईं आयो रे, लाल झूलेलाल-बेड़ीय वारो आयो लाल, मुहिंजी बेड़ी अथई जिन्द पीर ते-पल्लव पायां थी मां जिन्द पीर ते.. आदि भजनों पर श्रद्धालुजन झूम उठे।
सिंधी लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों के मध्य ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं द्वारा लाल साईं के पंजड़े व भजन इत्यादि गाये गये जिससे समाजजन भावविभोर हो उठे। इसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष गोविंद आसवानी, पूर्व पार्षद मोहन लखपतानी, गंगाराम आसवानी, ताराचंद लखपतानी, मोहन केवलानी प्रमुख रूप् से शामिल थे।
समारोह में झूलेलाल सेवा समिति की ओर से शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने पर समाज की प्रतिभाशाली छात्रा पूजा केवलानी, मेघा केवलानी व उषा आसवानी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।