मेघालय के भाजपा नेता ने किया गौमांस सस्ता करने का वादा, कहा - नहीं होगा गो मांस पर प्रतिबंध
शिलांग। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से सूबे में चलने वाले अवैध बूचड़खानों को बंद करने की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर मेघालय में भाजपा के एक नेता ने अजीब वादा किया है। इसी विवादास्पद वादे के साथ ही मेघालय के ये भाजपा नेता सुर्खियों में आ गए हैं। मेघालय में भाजपा के नेता बर्नार्ड मरक ने कहा कि यदि उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो गौमांस पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और इसे सस्ता किया जाएगा।
आतंकवादी से मेघालय भाजपा के नेता बने बर्नार्ड मरक ने सोमवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गौमांस पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और बूचड़खानों को भी कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के मांस की कीमतों में भी कमी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेघालय में कई बीजेपी नेता गोमांस खाते हैं। ऐसे में मेघालय जैसे शहर में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता। मेघालय में बीजेपी नेताओं को पहाड़ी क्षेत्रों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक प्रावधानों के बारे में अच्छी तरह पता है।
मरक ने कहा कि कहा कि यदि भाजपा 2018 में सत्ता में आती है तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। इसके बजाय मांस की उचित दर तय की जाएगी और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी, जिससे गो मांस और अन्य मांसों की कीमतें कम घटेंगीं। गोमांस महंगा होने के कारण इसे सभी नहीं खरीद सकते। सरकार मांस की कीमतों में एकरूपता लाने में नाकाम रही है, जो जनता के लिए उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि मेघालय के खुले बाजारों में बिकने वाले मांस की जांच के लिए उचित बूचड़खाने नहीं हैं।
मेघालय भाजपा के नेता बने बर्नार्ड मरक ने कहा कि लोग हानिकारक खाद्य पदार्थ के संपर्क में आते हैं और कभी-कभी रासायनिक पदार्थ भी उसमें मिले होते हैं, जिसे बुजुर्ग और युवा खाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मांस की गुणवत्ता की जांच के लिए और कीमतों में कमी के लिए बूचड़खानों की स्थापना हेतु हर संभव प्रयास करेगी, जो कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया।