मंत्री भदेल ने यूथ पार्लियामेंट का किया शुभारंभ - Kekri Insight

Header Ads

मंत्री भदेल ने यूथ पार्लियामेंट का किया शुभारंभ

अजमेर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने आज आॅल सेंट स्कूल में दो दिवसीय यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ किया। मंत्री भदेल ने बताया कि यह पार्लियामेंट दो दिन चलेगा जिसमें देशभर से 750 विद्यार्थियो ने भाग लेंगे।  इनमें पांच सौ विद्यार्थी शहर की स्कूलो व काॅलेज के है। शेष देश की विभिन्न स्कूल, महाविद्यालयो और विश्ववि़द्यालयो से है। जिनमें दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ, मुम्बई नागपुर सहित अन्य शहरो से प्रतिभागी शामिल हो रहे है।

इन्होने बताया कि यूथ पार्लियामेंट में नौ कमेटिया गठित होगी। जिनमें लोकसभा कमेटी में बतौर सांसद विद्यार्थी 1950 के एक्ट पर चर्चा करेगे। जिसमें चुनावो में अपनाई जाने वाली भ्रष्ट नीतियो, पद के लिए सांसदो की योग्यता एवं अयोग्यता के मापदण्ड निर्वाचन संबंधित जानकारी दी जाएगी। देश के मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था में सुधार के संबंध में सदस्यो के सुझाव दिए जाएंगे। 

इस पार्लियामेंट में मीनू मनोविकास केंद्र व अन्य संस्थानों के विशेष बच्चे भी शामिल होगे। इन बच्चो से कोई शुल्क नही लिया जाएगा। पार्लियामेंट में समापन समारोह रविवार को होगा जिसमें बेस्ट डेलिगेट को पन्द्रह हजार, हाई कमैन्डेशन को आठ हजार, स्पेशन मेंशन को दो हजार रुपये का पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह से पुरस्करित किया जाएगा।

इस अवसर पर आॅल सेंट स्कूल के प्रशासक पीयूष कुमार, यूथ पार्लियामेंट के ओजस कुमार, जय कुमार साहित स्कूल के विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित थे।  

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.