एक नजर में देखिए, पूरा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल, किसकी हुई छुट्टी और किसे मिला कौनसा विभाग - Kekri Insight

Header Ads

एक नजर में देखिए, पूरा मोदी मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल, किसकी हुई छुट्टी और किसे मिला कौनसा विभाग

New Delhi, PM Modi, Narendra Modi, Modi Cabinet 2017, Modi Cabinet Reshuffle, Nirmla Sitharaman, Nitin Gadkari, Suresh Prabhu, Piyush Goyal, Gajendra Singh Shekhawat, Ministers of Modi Cabinet, Modi Cabinet Ministers List
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल में आज तीसरा कैबिनेट विस्तार एवं फेरबदल किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया है, वहीं कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी की गई है। मोदी कैबिनेट में आज किए गए विस्तार एवं फेरबदल में 9 चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 4 मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही 2 मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है और 3 मंत्रियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इन 4 मंत्रियों को किया प्रमोट :

  • धर्मेंद्र प्रधान को कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।
  • पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके अतरिक्त कोयला मंत्रालय का जिम्मा भी उनके पास है।
  • मुख्तार अब्बास नकवी की तरक्की हुई उन्हें अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्रालय का पूरी जिम्मा सौंप दिया गया है।
इन मंत्रियों की हुई छुट्टी :
  • कलराज मिश्रा,
  • महेंद्र नाथ पांडेय,
  • राजीव प्रताप रूडी,
  • संजीव बालियान,
  • फग्गन सिंह कुलस्ते,
  • बंडारू दत्तात्रेय।
9 नये चेहरे शामिल, 3 को स्वतंत्र प्रभार 6 बने राज्यमंत्री :
मोदी कैबिनेट में शामिल किए गए 9 नए चेहरों में से तीन को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, वहीं 6 को राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। जिन तीन को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, उनमें राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और अल्फोंस कन्ननथनम के नाम शामिल है।  राजकुमार सिंह को ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), हरदीप सिंह पुरी को आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) और अल्फोंस कन्ननथनम को पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं राज्य मंत्रियों में शिवप्रताप शुक्ला को वित्त राज्यमंत्री, अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, वीरेंद्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री और सत्यपाल सिंह को एचआरडी राज्यमंत्री बनाया गया है।

इनके विभागों में किया फेरबदल :

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय का जिम्मा लेकर जहां पीयूष गोयल को सौंपा गया है, वहीं सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्रालय लेकर उमा भारती को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे नितिन गडकरी को जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • इसी प्रकार से कपड़ा मंत्रालय देख रहीं स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी जिम्मा दिया गया है।
  • आईबी राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्रालय का अतरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.