पल्स पोलियो रैली निकाल किया जागरूक
अजमेर। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक द्वारा पल्स पोलियो जागरूकता के लिए एक रैली शनिवार को स्कूल खेल मैदान से निकाली गई। विद्यालय प्राचार्य सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रैली को लॉयनेस क्लब की प्रान्तीय अध्यक्ष लायन आभा गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कालू की ढाणी, सी आर पी एफ़ कॉलोनी, आसपास के क्षेत्रों में होती हुई पुनः स्कूल पहुंच कर खत्म हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायन आभा गांधी ने कहा कि 4 फरवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस है । इस दिन सभी बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी । अतः सभी अपने अपने क्षेत्र एवम आसपास के सभी बच्चो को दवा पिलाये एवम पोलियो मुक्त भारत मे योगदान दे।
कार्यक्रम प्रभारी सीमा पाठक ने बताया कि रैली में एन सी सी, स्काउट गाइड के ,कब्स एवम बुलबुल कैडेट्स ने भाग लिया। सभी हाथों में पोलियो सम्बन्धित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर जे पी वर्मा, जितेंद्र, विशाल नवाल,राजेन्द्र गांधी, अध्यापकगण, सहित शाला स्टाफ उपस्तिथ थे। रैली में शाला का नेत्र बाधित होनहार छात्र पार्थ सांघी ने भी रैली में भाग लेकर सबका जोश बढ़ाया। अंत मे उपप्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया ।