श्री प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम 12 से 14 तक
अजमेर। प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर अजमेर में मंगलवार 13 फरवरी को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत भव्य झांकी दर्शन सोमवार 12 फरवरी से 14 फरवरी बुधवार तक होगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम के संत ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट एवं प्रेमियों की ओर से मनाये जा रहेे इस महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आश्रम प्रांगण में प्रातः 8 बजे से विभिन्न झांकियाँ सजाई जायेगी। झांकियों को श्रद्धालुओं के दर्शनाथ सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक एवं सायं 4 से 9 बजे तक रखा गया है।
भव्य झांकी दर्शन 12 से 14 फरवरी तक
झांकियों में भागीरथ द्वारा तपस्या कर लाई गई गंगा मैया को शिव भगवान का अपनी जटाओं में धारण करना, गंगा अवतरण का दर्शन, मार्केण्ड ऋशि द्वारा महामृृत्युंजय मंत्र जाप करने पर भगवान महाकाल द्वारा काल से रक्षा एवं ऐसी अन्य सुन्दर झांकियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा।
जागरण एवं भजन संध्या 13 फरवरी रात्रि 9 बजे से
कार्यक्रम के बारे में आगे जानकारी देते हुए आश्रम के संत ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात्रि 9 बजे से जागरण एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुम्बई व दिल्ली के सुप्रसिद्ध कलाकार अपने भजन प्रस्तुत करेंगें।
चारों प्रहर में होगी भगवान महाकाल की पूजा, अर्चना, हवन
मंगलवार दिनांक 13 फरवरी रात्रि 8 बजे से प्रेम प्रकाश आश्रम में चारों प्रहर शिव लिंग पर पंचामृृत, रुद्राभिशेक, विशेष श्रंगार, हवन-पूजन, भस्म आरती, छप्पन भोग, संकीर्तन आदि धार्मिक कार्यकलाप किये जायेंगे।