'वसुंधरा बदनाम, जसवंत बदनाम, सरकार बदनाम। ये तो होना ही था', आॅडियो टेप में कह रहे ज्ञानदेव आहूजा!
जयपुर। हाल ही में राजस्थान की दो लोकसभा एवं एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद भाजपा के एक विधायक का कथित आॅडियो टेप वायरल होने से प्रदेश की राजनीति में सियासी उबाल आ गया है। इस टेप में भाजपा के एक विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखरित होते सुनाई दे रहे हैं, वहीं उपचुनाव में हुई भाजपा की हार को प्रत्याशी की बजाय सरकार की हार होना बता रहे हैं। इसके साथ ही विधायक आने वाले समय में बहुत कुछ परिवर्तन होने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल हुए इस आॅडियो को टेप को लेकर RNews1 किसी प्रकार की पुष्ठि नहीं करता है।
सोशल मीडिया में एक आॅडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा एक कार्यकर्ता से बात करते सुनाई दे रहे हैं। आॅडियो की शुरूआत में आहुजा कार्यकर्ता के सवाल का जवाब बड़े शायराना अंदाज में दे रहे हैं और ये कह रहे हैं कि, 'जैसा किया है तूने, वैसा ही तूं भरेगा। तेरी बदी का बदला तुझको यहीं मिलेगा। खुश हो रहा था कितना तूं रुलाके, जब खुद पे बात आई फिर क्यूं खयाल आया। जैसा किया है तूने, वैसा ही तूं भरेगा।' इसकेे बाद विधायक कह रहे हैं कि, 'मैं तो 40 हजार से हारा हूं, फिर भी मस्त हूं और अलमस्त हूं, मौला हूं, हरफनमौला हूं।'
इसके बाद कार्यकर्ता अगला सवाल करता है और पूछता है कि, 'इतनी तगड़ी मार सभी जगह पर पड़ी है, चक्कर क्या रहा।' तो विधायक ये कह रहे हैं कि, 'वसुंधरा बदनाम, जसवंत बदनाम, सरकार बदनाम। ये तो सरकार हारी है। ये तुम थोड़ ही हारे हो, मैं थोड़े ही हारा हूं। ये तो 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं, आठ अलवर के, आठ अजमेर के, एक मांडलगढ़। 17 विधानसभा में हारे हैं, तूं कार्यकर्ता नहीं हारे है, ज्ञानदेव आहूजा नहीं हारे, सरकार हारी है।' कार्यकर्ता की अगली बात पर विधायक यह कह रहे हैं कि, 'विपक्ष क्या करेगा और पक्ष क्या करेगा, यही होना था।'
इसके बाद विधायक कह रहे हैं कि, 'मैंने तो पहले ही कह दिया था। मेरी सभा से पहले भी 25 तारीख को रामलालजी को दिल्ली, महामंत्री संगठन। उनसे कहा था कि अगर नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया गया तो तीनों जगह पर हारेंगे, बहुत बुरी तरह से हारेंगे। माननीय परनामी जी का, माननीय मुख्यमंत्री जी को नहीं बदला गया तो बहुत बुरी हालत राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की होने वाली है। अभी तो तीन उपचुनाव हुए हैं। ये मैंने 25 को पत्र लिखकर बता दिया था।' इसके बाद विधायक अगले कुछ दिनों में बहुत कुछ परिवर्तन होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
बहरहाल, राजस्थान में इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में सोमवार को जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश का बजट पेश कर रही होंगी, तब विपक्ष की ओर से इस आॅडियो टेप को लेकर हंगामा किए जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनावों में भी इसका खासा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों में हार से बचने के लिए भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की बातें भी कहीं न कहीं, किसी न किसी प्रकार से सुनाई देने लगी है। हालांकि ये बात अलग है कि ये बातें भले ही दबी आवाज में ही की जा रही हो।