सतगुरू हर पल कृपा बरसा रहे है भक्तो को लेना चाहिये लाभ : चेतन कृष्ण
अजमेर। प्रेम प्रकाश मंडल के खारी खुई स्थित स्वामी ग्वालानन्द आश्रम परिसर में शनिवार को अपने सत्संग प्रवचनो में महंत स्वामी चेतन कृष्ण ने कहा कि संत महात्मा बताते है कि सतगुरू हमेशा दया की महर करते और जो भक्त अपनी टोकरी सीधी रखता है उसे वह फल प्राप्त हो जाता है। जिसकी टोकरी उलटी होती है उसे लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए हमें हमेशा सतगुरू की आज्ञा में ही रहना चाहिये। किशनगढ़ बालक धाम के महंत स्वामी श्यामदास ने कहा कि संत हमेशा ही जीवो के कल्याण हेतु कार्य करते हुए जीव को शीतलता प्रदान करते है। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन एवं अन्य मर्तियो का पूजन स्वामी चेतनकृष्ण के नेतृत्व में किया गया।
आश्रम के प्रवक्ता अशोक झामनानी एवं रमेश लालवानी ने बताया कि स्वामी ग्वालानन्द ग्रंथ एवं गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ का क्रम जारी रहा, सांयकाल माता की चौकी का आयोजन किया गया। श्रद्वालुओ ने नाचकर झूमकर अपने गुरू के प्रति श्रद्वा व्यक्त की। प्रवक्ता रमेश लालवानी ने बताया कि रविवार दिनांक 11 फरवरी को प्रातः काल 10 बजे से गद्वीनशीन महंत स्वामी चेतन कृष्ण की अध्यक्षता में सन्त समागम का आयोजन होगा,दोपहर 12 बजे स्वामी ग्वालानन्द ग्रँथ एवं गुरू ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ में भोग होगा ब्रम्ह भोज होगा, कन्या भोज होगा एवं आम भंडारे का आयोजन किया जायेगा। सांयकाल 5 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणा की सवारी एवं पल्लव के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।