झरनेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव रविवार से,भंडारे का होगा आयोजन
अजमेर। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव रविवार 11 फरवरी से प्रारंभ होगा। मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी नारी भाई देवानी की अध्यक्षता में चार दिवसीय महोत्सव के मेले का अध्यक्ष पंजू भाई देवानी को नियुक्त किया गया।
महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मेले के दौरान रविवार दोपहर 1 बजे से प्रतिदिन आम लंगर एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। आम भंडारे का प्रभारी सन्नी भाई केसवानी को बनाया गया है। मंदिर परिसर में भगत हून्दलदास की मंडली के द्वारा भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। दिनांक 12 फरवरी मंगलवार को रात्रि 8.00 बजे से विशेष पूजा अर्चना की जायेगी और रात्रि 12 बजे महाआरती की जायेगी। 13फरवरी बुधवार को प्रातःकाल 4 बजे महाआरती पूजन और प्रातःकाल 5.00 बजे चार दिवसीय मेले के पल्ल्व का कार्यक्रम होगा एवं दिन भर आम भंडारे का आयोजन होगा।