कलश यात्रा में सिंधी भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अजमेर। प्रेम प्रकाश मंडल के खारी कुई स्थित स्वामी ग्वालानन्द आश्रम परिसर से रविवार को प्रातः 8.30 बजे से दरबार के गद्वीनशीन संत स्वामी चेतनकृष्ण महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा स्वामी ग्वालानन्द आश्रम से प्रारंभ होकर खारी खुई, डिग्गी बाजार, डिग्गी चौक शहीद हेमू कालानी चौक, प्लाजा बाजार, डा.चोइथराम गिदवानी बाजार, कवंडस पुरा बाजार, मदार गेट के अन्दर से होते हुए धी मण्डी, अहाता मौहल्ला होते हुए पुनः खारी खुई आश्रम पहुंची। कलश यात्रा में समस्त सेवादारी स्वामी चेतनकृष्ण के नेतृत्व में संकीर्तन करते हुए संकीर्तन यात्रा में नाचते गाते हुए चल रहे थे सईं महर कर अची सभते इहो अर्ज अथई,सतगुरू स्वामी ग्वालानन्द बारन ते महर कजईं, साईं ईश्वरानन्द प्यारो हो सभनि ते महर करे वियो। इस अवसर पर अशोक झामनानी, विष्णु जुमानी, थांवरदास टोरानी सम्मलित थे।
रमेश लालवानी ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा, मूर्तियो का पूजन एवं सांयकाल 5 बजे से माता की चौकी का आयोजन होगा। दिनांक 11 फरवरी रविवार को प्रातः काल 10 बजे से गद्वीनशीन महंत स्वमी चेतन कृष्ण की अध्यक्षता में संत समागम का आयोजन होगा दोपहर 12 बजे स्वामी ग्वालानन्द ग्रँथ एवं गुरू ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ में भोग ब्रम्ह भोज, कन्या भोज एवं आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। सांयकाल 5 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी एवं पल्लव के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।