22वां फाल्गुन महोत्सव 1 मार्च को
अजमेर। 22वां फाल्गुन महोत्सव 1 मार्च गुरूवार को दोपहर 1:30 जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव में हंसी की फुहारें खूब बरसेंगी। महोत्सव के संबद में आज स्वामी कॉम्प्लेक्स के रसोई बैंक्वट हॉल में बैठक आयोजित की गयी जिसमें समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
फाल्गुन महोत्सव हर वर्ष होली के दिन आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम अजमेर के पत्रकार, कलाकार, रंगकर्मी और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रयोगधर्मी मिलकर आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम में इस बार भी सबसे पहले शुभंकर की स्थापना की जाएगी। फाग नृत्य, गीत पेश किए जाएंगे। देश, प्रदेश और अजमेर के तात्कालिक हालातों पर कटाक्ष करती झलकियां, नाटिकाएं आदि प्रस्तुत की जाएंगी। फागुन समाचार, गुदगुदाते अवार्ड्स की प्रस्तुति भी होगी और सबके अंत में मूर्खाधिपति, महामूर्ख और मूर्ख मंडली का चयन किया जाएगा।
कार्यक्रम का एक बड़ा आकर्षक पुरस्कार भी होंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों को कूपन दिए जाएंगे। इनके आधार पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रथम पुरस्कार जोगर साइकिल दी जाएगी। इसके अलावा दस अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर निगम अजमेर और अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर डेयरी का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलता है।