मास्टर चंद्र जयंती पर "हिक शाम मास्टर चंद्र जे नाम" कार्यक्रम रविवार को
अजमेर। सिंधी संगीत समिति अजमेर की प्रचार कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिंधी संगीत समिति के तत्वावधान में आगामी रविवार 11 फरवरी को स्थानीय जवाहर रंगमंच में सिंधी संगीत के कार्यक्रम हिक शाम मास्टर चंद्र जे नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सिंधी संगीत के विख्यात मास्टर चन्द्र की 111वीं जयंती के अवसर पर गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम के तैयारियां के लिए अध्यक्ष धनश्याम भूरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी को संयोजक बनाया गया है।उन्होने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांयकाल 6 बजे संत महात्माओ एवं अतिथियों के कर कमलो से किया जायेगा। मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी, अतिरिक्त मेहमान जस्टिस जी आर मूलचन्दानी, धर्मेंद्र गहलोत, विशिष्ठ अतिथि शिव शंकर हेड़ा, राम जवाहरनी, दिलीप वाधवानी, मनु रावतानी, ज्योति ककवानी, प्रकाश टहिल्यानी, राजा ठारवानी, गोविन्द खटवानी, नारायणदास हरवानी होगें।
कार्यक्रम हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। जवाहर रंग मंच हाल ऋंगार कमेटी, वित कमेटी, भोजन व्यवस्था कमेटी, कार्ड वितरण कमेटी, स्मारिका प्रकाशन कमेटी, मंच व्यवस्था कमेटी आदि का गठन कर उनके संयोजको को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। रमेश लालवानी ने बताया मुम्बई के कलाकार सरल रोशन, महेश चन्द्र,रामचन्द खूबचन्दानी, भगत धनश्याम, अनिता शिवनानी, पूनम नवलानी आदि प्रमुख है।