WhatsApp ने जोड़ा नया फीचर, ग्रुप चैट के बाद अब होगी Group Video Calling
नई दिल्ली। मोबाइल मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने फीचर्स में अब एक और नया फीचर एड किया है, जिससे अब एक साथ कई लोगों के वीडियो कॉल किया जा सकेगा। WhatsApp पर ग्रुप चैट के समान ही अब एक—दूसरे को ग्रुप वीडियो कॉल भी किया जा सकेगा। यानि सीधे शब्दों में कहें तो WhatsApp ने ग्रुप चैटिंग के बाद अब अपनी वीडियो कॉल में भी कॉल कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा को जोड़ा है, जिससे अब एक साथ चार लोग आपस में WhatsApp वीडियो कॉलिंग के जरिये आपस में बात कर सकेंगे।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर लोग अब तक एक—दूसरे को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो भेजने के साथ ही वॉइस एंड वीडियो कॉल कर सकते थे। इसके साथ ही व्हाट्सऐप यूजर अपने मिलने वालों का ग्रुप बनाकर भी आपस में टेक्स्ट के जरिये बात कर सकते थे। WhatsApp ने अब इसमें एक और फीचर जोड़ा है, जिससे अब जल्द ही यूजर व्हाट्सऐप पर ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
खबरों के मुताबिक, कंपनी अपने इस नए फीसर की टेस्टिंग कर रही है और यह फीचर सबसे पहले एंड्राइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा। इसके बाद इसे iOS प्लेटफार्म के लिए इस फीचर को जारी किया जाएगा। इस नए फीचर में एक साथ चार लोग ग्रुप वीडियो कालिंग कर पाएंगे। यह फीचर्स व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.17.437 और 2.17.443 अपडेट में देखे गए हैं।
इस तरह से काम करेगा व्हाटसऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर :
चलिए आपको बताते हैं कि WhatsApp का ये नया फीचर किस तरह से काम करेगा। दरअसल WhatsApp Group Video Calling के दौरान यूजर्स को Add Person का आॅप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने और नाम सेलेक्ट करने के बाद उन लोगों के पास नोटिफिकेशन चली जाएगी और जैसे ही वे इसे ज्वॉइन करेंगे, ग्रुप में 4 लोग आपस में एक—दूसरे से बात कर सकेंगे।
आपको बता दें कि इस तरह का फीचर देने वाली WhatsApp पहली ऐप नहीं है, क्योंकि वीडियो कॉलिंग ऐप Imo में पहले से ही इस तरह का फीचर दिया गया है। लांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि क्या ग्रुप वीडियो कॉलिंग विंडोज 10 मोबाइल और आईओएस पर भी सपोर्ट करेगा या नहीं।