प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल, एक रिश्तेदार की मौके पर मौत
चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हुई है। वहीं इस दुर्घटना में उनके एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। घायलों को चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जसोदाबेन बिल्कुल ठीक है, वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का ईलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन, उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति बारां जिले के अटरू कस्बे में मंगलवार रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ से करीब 45 किलोमीटर दूर कोटा—चित्तौड़गढ़ हाइवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं उनके साथ कार में सवार उनके चचेरे भाई बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में जसोदाबेन के सिर पर मामूली चोट आई है, वहीं उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बसंत भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि जसोदाबेन व एक अन्य को चित्तौडग़ढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को भर्ती कर लिया। हालांकि जसोदाबेन को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन अचानक से हुए इस हादसे के कारण वह दहशत में है।
पुलिस के अनुसार, ये हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे हुआ। जसोदाबेन के साथ कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसा उदयपुर से पहले चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित चित्तौड़गढ़-कोटा हाइवे पर स्थित बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर हुआ है। हादसे में जसोदाबेन के साथ ही दो अन्य गम्भीर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार घायलों में जसोदाबेन का ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।