स्वीप गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए निर्वाचन विभाग करेगा सर्वे - Kekri Insight

Header Ads

स्वीप गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए निर्वाचन विभाग करेगा सर्वे

अजमेर। आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा सें ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा। इसके लिए एक सर्वे आयोजित कर मतदाताओं की राय जानी जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित कर प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को सर्वे की जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने अजमेर जिले की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में भाग लिया।

राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि  प्रत्येक जिले में एक एवं संभाग मुख्यालयों पर दो  विधानसभा क्षेत्रों  में 20-20 बूथों पर सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में पिछले चुनाव  में मतदान, मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं एवं समस्याएं, विभाग के अभियान, मतदाता की शैक्षणिक एवं आजीविका संबंधी  जानकारी आदि पर चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।  इस अवसर पर उप निदेशक सांख्यिकी पुष्पा सिंह, निर्वाचन विभाग की आदित्या सिंह एवं  बीएलओ आदि उपस्थित थे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.